दिलजीत दोसांझ पर बैन की मांग और 'बॉर्डर 2' से जुड़ी T-Series की कहानी, जानें क्या पूरी सच्चाई ?
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर विरोध हुआ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह मुद्दा और भी संवेदनशील बन गया, जिसके चलते FWICE ने दिलजीत पर बैन लगाने की मांग की।
FWICE ने 'बॉर्डर 2' के प्रोड्यूसर्स को चिट्ठी भेजकर दिलजीत को फिल्म से बाहर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिलजीत के सीन दोबारा शूट कर किसी और कलाकार को लाया जाए।
FWICE प्रमुख बीएन तिवारी ने कहा कि उन्होंने भूषण कुमार से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि 'बॉर्डर 2' के बाद टी-सीरीज दिलजीत संग काम नहीं करेगी।
T-Series के करीबी सूत्रों ने मीडिया को बताया कि FWICE के दावे गलत हैं। उन्होंने कहा, “हमारा दिलजीत से रिश्ता मजबूत और इज्जतदार है, और हम आगे भी साथ काम करेंगे।
जब बैन की खबरें चल रही थीं, उसी वक्त दिलजीत 'बॉर्डर 2' की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने शूटिंग के दौरान सेट से फोटो और वीडियो शेयर कर यह साफ कर दिया कि वो अब भी फिल्म का हिस्सा हैं।
दिलजीत ने बताया कि 'सरदार जी 3' की शूटिंग भारत-पाक तनाव से पहले पूरी हो चुकी थी। फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया, लेकिन पाकिस्तान और अन्य देशों में इसने अच्छा प्रदर्शन किया।