Prime minister address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5:00 बजे देश को संबोधित करते हुए भारतीय कर व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं. यह संबोधन न केवल GST सुधार के लिए महत्वपूर्ण है. बल्कि, कल से शुरू होने नवरात्रि के शुभ अवसर पर भी एक विशेष संदेश देगा.
GST की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है जब इतना व्यापक सुधार किया जा रहा है पहले जो चार टैक्स स्लैब 5% 12% 18% 28% थे अब वह केवल दो मुख्य स्लैब 5% और 18 परसेंट में सिमट गए हैं.
नई व्यवस्था के तहत दैनिक उपयोगी की 200 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में महत्वपूर्ण कमी आई है. साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, दाल,चावल जैसी जरूरी चीज अब 5% की कम टैक्स स्लैब में आ गई है इसे मध्यम वर्ग के परिवारों पर महंगाई का बोझ कम होगा.
और वही कल से शुरू हो रही नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री का यह संबोधन एक विशेष महत्व रखता है. त्योहारी सीजन में मिलने वाली यह कर राहत आम जनता के लिए दोहरी खुशी लेकर आएगी.
नवरात्रि की खरीदारी अब और भी किफायती हो जाएगी.
सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए पूर्ण तैयारी की गई है व्यापारियों और उपभोक्ताओं को नई जड़ों के बारे में जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाए जा रहे हैं.