माना जा रहा है कि आईपीएल का यह सीजन CSK के पूर्व कप्तान MS DHONI का आखिरी IPL है। क्या आप जानते है? IPL इतिहास में एमएस धोनी की शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां क्या है?

आईपीएल इतिहास में MS DHONI की सबसे अविश्वसनीय पारियों में इन टीमों के खिलाफ बनाए गए ये महत्वपूर्ण स्कोर है।

लिस्ट में 5वें नंबर पर है 2012 में MI के खिलाफ 51 रनों की पारी। 2012 के एलिमिनेटर में चेन्नई ने मुंबई के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में DHONI ने 255 की स्ट्राइक रेट से बल्ले से कमाल दिखाया और केवल 20 गेंदों में 51* रन की शानदार पारी खेली। 

इस लिस्ट में अगला नंबर है 2018 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए 70 रनों की नबाद पारी की। 205 रनों का पीछा कर रही csk की टीम 9वें ओवर के अंत तक तक 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना मैच में वापसी की उम्मीद कर रही थी। जिसके बाद एक बार फिर धोनी ने आधी गेंदों पर 70 रन बनाकर टीम के लिए टीम के लिए संकटमोचन बने।

2019 मे आईपीएल के एक मुकाबले में चेपॉक में csk का मुकाबला  राजस्थान रॉयल्स से था। मैच में सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया। लेकिन पावरप्ले खत्म होने से पहले मेजबान टीम 22/2 पर सिमट गई। तब धोनी चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए। धोनी ने 46 गेंदों में चार चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाकर मोर्चा संभाला। अपने कप्तान की इस पारी के बदौलत टीम 175 रन बनाने में सफल रही।

लिस्ट में धोनी के करियर के दूसरा सर्वोच्च स्कोर वाली पारी भी शामिल है। पंजाब के खिलाफ csk ने 198 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 56 के स्कोर पर 3 विकेट खो कर संघर्ष कर रही थी। फिर जब  धोनी 7वें ओवर में क्रीज पर आए। उन्होंने मात्र 44 गेंदों में, उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए, और 79 रनों की सराहनीय पारी खेली। पूर्व कप्तान के इस पारी में अंतिम ओवर में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी भी शामिल थी।

मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 162 रनों के लक्ष्य का सामना करते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों के स्कोर पर 5 विकेट खो कर संघर्ष कर रही थी। टीम के संघर्ष का जिम्मा एक बार फिर से कप्तान के हाथों में आया। बैंगलोर के गेंदबाजों पर आक्रामक आक्रमण करते हुए उन्होंने 48 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। यह इंडियन प्रीमियर लीग में उनका अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।