टेक्नॉलजी का भविष्य 2030 तक कौन सा डिवाइस होगा गायब और कौन लेगा उनकी जगह एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Technology by 2030: टेक्नॉलजी की दुनिया में हमें हर दिन कुछ नया ही देखने को मिलता है। जो चीज़ आज हमारे जीवन का जरुरी हिस्सा है , वही कुछ सालों बाद इतिहास बन सकता है। जैसे एक समय पर पेजर , फ्लॉपी डिस्क और ब्लैकबेरी फोन हमारे रोज के साथी हुआ करते थे लेकिन आज वो ही सिर्फ यादो में रह गए है। एक्सपर्ट्स का मानना है की 2030 तक कई ऐसी टेक्नॉलजी भी खत्म हो सकती है जिन्हे हम आज हर दिन इस्तेमाल करते है।

यूएसबी ड्राइव और मेमोरी कार्ड

कभी डेटा ट्रांसफर करने सबसे आसान तरीका मानी जाने वाली यूएसबी ड्राइव और मेमोरी कार्ड अब धीरे धीरे खत्म हो रही है। क्लाउड स्टोरेज और हाई – स्पीड इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से लोग अब google drive , onedrive या icould जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे है। 2030 तक यह डिवाइस लगभग गायब हो सकती है क्योँकि डेटा ट्रांसफर और बैकअप अब पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा

टीवी रिमोट कंट्रोल

आज लगभग हर घर में रिमोट कंट्रोल टीवी के साथ जुड़ा होता है लेकिन आने वाले सालो में स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट और मोबाइल एप्प्स इसकी जगह भी ले लेंगे। अब टीवी को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ Hey Google या Alexa बोलना ही काफी है। 2030 तक रिमोट कंट्रोल बीते ज़माने की चीज़ बन सकती है।

पासवर्ड सिस्टम

पासवर्ड याद रखना आज कल सबसे मुस्खिल काम है। लेकिन अब बायोमेट्रिक सिक्योरिटी , फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट स्कैन जैसी टेक्नॉलजी पासवर्ड का विकल्प बन चुकी है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है की अगले पांच से सात सालो में पासवर्ड की जगह पूरी तरह बायोमेट्रिक सिस्टम ले सकता है।

फिजिकल डेबिट और क्रेडिट कार्ड

UPI , डिजिटल वॉलेट्स और स्मार्टवॉच पेमेंट्स के बढ़ते ट्रेंड के चलते आने वाले समय में प्लास्टिक कार्ड्स का चलन खत्म हो सकता है। . लोग अब केवल अपने फोन या वॉच से पेमेंट कर रहे है। 2030 तक बैंकिंग सिस्टम भी पूरी तरह से डिजिटली होने की सम्भावना है।

वायर्ड ईयरफोन

ब्लटूथ और वायरलेस ऑडियो डिवाइस ने लोगों की पसंद पूरी तरह बदल दी है. Apple और अन्य कंपनियों ने पहले ही वायर्ड ईयरफोन का विकल्प हटाना शुरू कर दिया है. आने वाले समय में ये पूरी तरह बाजार से गायब हो सकते हैं क्योंकि वायरलेस टेक्नोलॉजी अब तेज़, सस्ती और सुविधाजनक हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *