बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान जारी, 121 सीटों पर दिग्गजों की किस्मत दावं पर

Bihar election news :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज, 6 नवंबर को शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें दिखाई दे रही हैं। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

इन दिग्गजों की किस्मत दावं पर

पहले चरण में कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। इनमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनके भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली नेता अनंत सिंह, लोकगायिका से नेता बनीं मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, और नीतीश सरकार के 16 मंत्री शामिल हैं। पहले चरण का यह मतदान बिहार की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि इसमें कई हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं

मतदान केन्द्रों पर लंबी कतार

पहले चरण का मतदान राज्य की सियासत का तापमान बढ़ा चुका है। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *