PM Modi का विपक्ष पर हमला, राजद का नाम लेकर लगाया बड़ा आरोप..!

Pm Modi & first phase of bihar election 2025: जहां एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी है वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी ने अररिया की जनसभा में राजद के शासनकाल पर जमकर हमला किया. जहां 18 जिलों के 121 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं वहीं पीएम मोदी ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए राजद के 1990 से 2005 तक के कार्यकाल को जंगलराज करार करते हुए कहा कि यह कट्टा, क्रूरता, कूटता, कु–संस्कार, करप्शन और कुशासन का दौर था.

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करने की शुरुआत पहले चरण के मतदान में दिख रहे जन उत्साह का जिक्र करते हुए किया. उन्होंने कहा आज बिहार को विकसित बनाने के लिए पहले चरण का वोट पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनों की शानदार तस्वीर आ रही है. विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या की भागीदारी को देखकर कहा कि पूरे बिहार से एक ही आवाज गूंज रही है, फिर एक बार एनडीए सरकार फिर एक बार सुशासन की सरकार.

राजद के 15 साल के शासनकाल पर तीखा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने आंकड़ों के साथ जंगल राज का रिपोर्ट कार्ड भी पेश कर दिया. पीएम मोदी ने जनसभा से कहा जंगल राज के दौरान बिहार में जीरो एक्सप्रेसवे बने, कोसी नदी पर शून्य पुल बने, जीरो टूरिस्ट सर्किट विकसित हुए, शून्य स्पोर्ट्स परिसर और जीरो मेडिकल कॉलेज बने. पीएम मोदी ने यह बताया कि उस दौर में कोई आईआईटी आईआईएम या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना भी नहीं हुई. जंगल राज के नेताओं पर मैं माई बाप और शहंशाह बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ये तो मोदी है, मेरे माई बाप तो आप जनता जनार्दन है आप ही मेरे मालिक है.

2014 के बाद डबल इंजन की एनडीए सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, कि बिहार के पटना में IIT, बोधगया में IIM, एम्स, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और चार सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित किया. उन्होंने बताया कि कोसी नदी पर तीन नए पुल समेत चार बड़े पुल बनाए गए और केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 7 एक्सप्रेसवे की भी मंजूरी दी.

पीएम मोदी ने दावा किया कि एनडीए सरकार गरीबों को पक्का घर, मुफ्त अनाज इलाज, नल से जल और मुद्रा योजना के तहत ऋण देकर विकास को हर घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बिहार की जनता से विकसित बिहार के लिए एनडीए को वोट देने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *