Bihar election 2025: दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुए 31.38% वोटिंग

Second phase voting live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है सुबह 11 बजे तक 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्र में 31.38% मतदान दर्ज किए गए। चुनाव आयोग ने पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे मतदान प्रक्रिया की लाइव निगरानी की जा सकती है। 11 बजे तक कुल 31.38% वोटिंग हुई है।

दूसरे चरण में मतदान करने वाले 20 जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल हैं। इन 20 जिलों में 101 सामान्य सीटें हैं जबकि 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

11 बजे तक के मत प्रतिशत

पश्चिमी चंपारण- 32.39% पूर्वी चंपारण- 31.16%, शिवहर- 31.58%, सीतामढ़ी- 29.81%, मधुबनी- 28.66%, सुपौल- 31.69%, अररिया- 31.88%, किशनगंज- 34.74%, पूर्णिया- 32.94%, कटिहार- 30.83%, भागलपुर- 29.08%, बांका- 32.91%, जमुई- 33.69%, नवादा- 29.02%, गया- 34.07%, जहानाबाद- 30.36%, अरवल- 31.07%, औरंगाबाद- 32.88%, रोहतास- 29.80%, कैमूर- 31.98%

इन 20 जिलों में 122 विधानसभा सीटों पर हजारों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़त की उम्मीदें है। शाम तक अंतिम मतदान आंकड़े सामने आयेंगे, जो बिहार की राजनीति का भविष्य तय करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *