Second phase voting live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है दोपहर 01 तक 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्र में 47.62% मतदान दर्ज किए गए। चुनाव आयोग ने पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे मतदान प्रक्रिया की लाइव निगरानी की जा सकती है। दोपहर 01 बजे तक कुल 47.62% वोटिंग हुई है।
दूसरे चरण में मतदान करने वाले 20 जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल हैं।
दोपहर 01 बजे तक के मत प्रतिशत
पश्चिमी चंपारण- 48.91% पूर्वी चंपारण- 48.01%, शिवहर- 48.3%, सीतामढ़ी- 45.28%, मधुबनी- 43.39%, सुपौल- 48.22%, अररिया- 46.87%, किशनगंज- 51.86%, पूर्णिया- 49.63%, कटिहार- 48.50%, भागलपुर- 45.09%, बांका- 50.07%, जमुई- 50.91%, नवादा- 43.45%, गया- 50.95%, जहानाबाद- 46.07%, अरवल- 47.11%, औरंगाबाद- 49.45%, रोहतास- 45.19%, कैमूर- 49.89%
दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़त की उम्मीदें है। शाम तक अंतिम मतदान आंकड़े सामने आयेंगे, जो बिहार की राजनीति का भविष्य तय करेंगे