Bihar election 2025: जारी है बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग, दोपहर 03 बजे तक हुए 60.40% मतदान..!

Second phase voting live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है दोपहर 03 बजे तक 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्र में 60.40% मतदान दर्ज किए गए। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए काफी व्यवस्था की है। दोपहर 03 बजे तक कुल % वोटिंग हुई है।

दूसरे चरण में मतदान करने वाले 20 जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल हैं। इन 20 जिलों में 101 सामान्य सीटें हैं जबकि 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

दोपहर 03 बजे तक के मत प्रतिशत

पश्चिमी चंपारण- 61.99% पूर्वी चंपारण- 61.92%, शिवहर- 61.85%, सीतामढ़ी- 58.32%, मधुबनी- 55.53%, सुपौल- 62.02%, अररिया- 59.80%, किशनगंज- 66.10%, पूर्णिया- 64.22%, कटिहार- 63.80%, भागलपुर- 58.37%, बांका- 63.03%, जमुई- 63.33%, नवादा- 53.17%, गया- 62.74%, जहानाबाद- 58.72%, अरवल- 58.26%, औरंगाबाद- 60.59%, रोहतास- 55.92%, कैमूर- 62.26%

शाम तक अंतिम मतदान आंकड़े सामने आयेंगे, जो बिहार की राजनीति का भविष्य तय करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *