Delhi Blast update: 10 नवंबर की शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के सिग्नल पर खड़ी का नंबर I20 में अचानक एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस धमाके से अब तक 13 लोगों की मौत और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जांच में यह पुष्टि हुई है कि ब्लास्ट के समय कार में कथित आरोपी डॉक्टर अमर उन नबी सवार था, जिसका कटा हुआ हाथ और अन्य शरीर के अवशेष मिले हैं और DNA का मिलन हो चुका है।
DNA टेस्ट से आरोपी की पहचान
फॉरेंसिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि विस्फोट के समय कर I20 में डॉक्टर उमर उन नबी ही बैठा था। विस्फोटक कर से उम्र के दांत हड्डियां खून से शनि कपड़े और पैर का हिस्सा मिला। इन अवशेषों का DNA, उनकी मां के DNA से मेल खा गया है।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के सिग्नल पर हुई जोरदार धमाके का 10 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शाम 6:51 बजे कार में विस्फोट होते दिखाई दे रहा है। धमाके के 2 दिन बाद घटनास्थल से 300 मीटर दूर न्यू लाजपत नगर मार्केट की एक दुकान के शहर से एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को शक था कि आतंकवादियों के पास दो गाड़ियां थी। तलाशी के बाद हरियाणा के खंदावली गांव में एक लावारिस गाड़ी मिली हैं जहां कथित तौर पर उमर के ड्राइवर की बहन का घर है। NSG बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड इसकी जांच कर रहा है।
जाँच में हुए 3 बड़े खुलासे
सूत्रों के मुताबिक के साजिश जनवरी से ही रची जा रही थी जिसमें तीन मुख्य बातें सामने आई है। सबसे पहले डॉ. मुजम्मिल गनी और मारा गया आरोपी डॉ. उमर नबी ने जनवरी में लाल किले की कई बार रेकी की थी, दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ के पैटर्न को मिलकर समझा था। पुलिस को आशंका है कि आतंकियों की मूल योजना 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को हमले की थी, जो विफल हो गई थी।
वही दूसरा खुलासा यह हुआ कि 6 दिसंबर को करना था हमला, लेकिन डॉ. मुजम्मिल गनी की गिरफ्तारी के कारण उनकी योजना को रोकना पड़ा। फरीदाबाद में इस अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का मुख्यालय था जहां से 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और उनमें 6 डॉक्टर शामिल है, और डॉक्टर एसोसिएशन का कमिश्नर का अध्यक्ष रह चुका श्रीनगर निवासी डॉक्टर निसार अभी गायब है।
यह भी पता चला कि खाद के नाम पर विस्फोटक जमा कर रहा था फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत डॉ. मुजम्मिल गनी, जिसने अपने किराय के मकान में खाद की बोरियो के नाम पर विस्फोटक सामान इक्ट्ठा कर रहा था, उसने अपने पड़ोसियों को बताया कि वह खाद उसे कश्मीर ले जानी है।