Bihar Results LIVE : शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त, महागठबंधन भी टक्कर में

Bihar Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में पोस्टल बैलट की गिनती जारी है और रुझानों में एनडीए बढ़त बनाता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 44 सीटों पर आगे है तो महागठबंधन 36 सीटों पर आगे है। इसी बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी कुछ सीटों पर शुरुआती बढ़त हासिल करती दिखाई दे रही है।

मुख्य सीटों से शुरुआती रुझान में अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे है तो दरभंगा सदर से संजय सरावगी बढ़त में है और जाले सीट पर जिवेश मिश्रा आगे है. झंझारपुर सीट से नीतीश मिश्रा बढ़त में है और तेजस्वी यादव एनडीए कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं।

मतगणना के शुरुआती घंटे बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं, क्योंकि इन्हीं रुझानों से आगे की तस्वीर बननी शुरू होती है। इस बार का चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि बिहार यह तय करने जा रहा है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर जीतकर इतिहास रचेंगे या फिर सत्ता परिवर्तन का रास्ता खुलेगा? फिलहाल शुरुआती रुझान एनडीए के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तस्वीर पूरी तरह साफ होने में अभी समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *