Bihar Chunav 2025 Results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) को स्पष्ट बढ़त दिला दी है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर चल रही है और अब तक के रुझानों में NDA 189 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह तस्वीर साफ संकेत देती है कि बिहार की सत्ता पर एक बार फिर एनडीए का कब्जा मजबूत होता दिख रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
जेडीयू बन रही सबसे बड़ी पार्टी
रुझानों की सबसे बड़ी कहानी जेडीयू की धमाकेदार वापसी की है। पिछली बार जहाँ जेडीयू 43 सीटों पर सिमट गई थी, वहीं इस बार 76 सीटों पर आगे चल रही है। यानी 2020 के मुकाबले 40+ सीटों का लाभ, जिसने जेडीयू को एनडीए की सबसे बड़ी घटक पार्टी बना दिया है। सामूहिक तौर पर एनडीए को पिछले चुनाव की तुलना में 60 से अधिक सीटों का सीधा फायदा मिलता दिख रहा है। इसके साथ साथ लोजपा (रामविलास) भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही लोजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है, जो पार्टी के लिए ऐतिहासिक बढ़त है।
NDA के 29 में से 28 मंत्री आगे
मतगणना में एनडीए के मंत्रियों का भी बेहद सशक्त प्रदर्शन सामने आया है। NDA के 29 में से 28 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। जेडीयू के सभी 13 मंत्री आगे चल रहे हैं. बिहार के राजनीतिक किले पर किसका कब्ज़ा होगा, इसकी तस्वीर लगभग साफ दिखने लगी है। शुरुआती रुझानों के आधार पर एनडीए एक बार फिर सत्ता वापसी की ओर बढ़ रहा है। जेडीयू की सबसे मजबूत वापसी, लोजपा का अपेक्षा से अधिक प्रदर्शन और एनडीए के मंत्रियों का दबदबा .ये सभी संकेत बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। हाालांकि अंतिम नतीजों का इंतज़ार है, लेकिन रुझानों ने बता दिया है कि लड़ाई का केंद्र नीतीश बनाम तेजस्वी ही है और इस बार बढ़त नीतीश के पास है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सीटवार रिजल्ट चेक करने के लिए यहां (realisticmedia.in) क्लिक करें