Shubman Gill : कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ ले चुका है। रविवार को तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा। फिलहाल मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 63 रन की बढ़त बना ली है। टीम के 93 रन पर ही सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं, लेकिन क्रीज पर कप्तान टेम्बा बावुमा 29 रन और कॉर्बिन बॉश 1 रन पर डटे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच में मजबूत वापसी की, लेकिन निचले क्रम की साझेदारियों ने अफ्रीकी टीम को बढ़त दिला दी।
शुभमन गिल की फिटनेस चिंता का विषय
भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीसरे दिन मैदान पर उतरेंगे या नहीं, इसे लेकर टीम मैनेजमेंट असमंजस में है। गिल को शनिवार को एहतियातन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके गर्दन के दर्द को लेकर स्कैन किए गए। उन्हें बाद में नेक ब्रेस पहने भी देखा गया। गिल दूसरे दिन के पहले सेशन में गर्दन में ऐंठन के चलते रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद वे दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे। उनकी फिटनेस को लेकर टीम चिकित्सक अभी निगरानी में हैं।