कब रिलीज होगी मनोज बाजपेयी स्पाई थ्रिलर द फैमिली मैन 3.. ? जानें क्या होगा नए सीजन की कहानी

Family Man 3: लोकप्रिय स्पाई थ्रिलर सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ के दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। मनोज बाजपेयी की यह सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर नए सीज़न के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार है। बहुप्रतीक्षित ‘द फैमिली मैन’ सीज़न 3 की रिलीज़ डेट आखिरकार घोषित कर दी गई है और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

कब और कहां देख पाएंगे Family Man 3

सस्पेंस और एक्शन से भरपूर यह तीसरा सीज़न शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगा। बता दें कि इस सीरीज़ के पहले दो सीज़न को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसकी वजह से इसे IMDb पर 8.7 की मजबूत रेटिंग मिली।

कहानी में क्या होगा इस बार?

सीज़न 3 में मनोज बाजपेयी एक बार फिर इंटेलिजेंस ऑफिसर श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे, जो अपनी खतरनाक जॉब और मीडिल क्लास फैमिली लाइफ के बीच हमेशा संतुलन बनाने की कोशिश करता है। नई कहानी में श्रीकांत नॉर्थ ईस्ट इंडिया में सक्रिय खतरनाक ताकतों से दो-चार होंगे और एक ऐसी साजिश का खुलासा करेंगे, जो देश को युद्ध की ओर धकेल सकती है। TASC की ओर से चलाया जा रहा यह मिशन इस बार पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण और पेचीदा होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *