बिहार में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 43 कांग्रेस नेताओं को नोटिस

Congress : कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बिहार के 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करने वालों में पूर्व मंत्री वीणा शाही, एआईसीसी सदस्य मधुरेंद्र कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी अजय कुमार सिंह शामिल हैं।पार्टी की राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि सभी नेताओं को 21 नवंबर को दोपहर तक समिति के समक्ष लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाता है। यदि निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं मिलता है, तो समिति कड़ी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी, जिसमें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासन भी शामिल है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2025 में केवल छह विधायकों के जीत के बाद यह पिछले चार चुनावों में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन है। 2010 में उसके आठ विधायक थे, 2015 में 27 और 2020 में यह संख्या घटकर 19 रह गई। इस बार यह संख्या सिंगल डिजिट में आ गया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *