सर्दियों में स्किन ग्लो के लिए आप भी करते केला छिलका स्किनकेयर का उपयोग, एक्सपर्ट्स से जानें कितना सही है ये तरिका

Skin Care Tips : सर्दियों में स्किन का ग्लो बनाए रखना अक्सर चुनौती बन जाता है, क्योंकि ठंड और ड्राइनेस त्वचा को बेजान बना देती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है, केले का छिलका स्किनकेयर। कई ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स अपने वीडियो में केले के छिलके को फेस मास्क, स्क्रब और आई पैच की तरह इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह झुर्रियां कम करता है, स्किन को टाइट बनाता है और नेचुरल ग्लो देता है।

हालांकि, स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन दावों को समर्थन देने के लिए कोई ठोस वैज्ञानिक सबूत मौजूद नहीं है, लेकिन फिर भी केले का छिलका स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हाइड्रेट रखने और हेल्दी लुक देने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि यदि किसी को केले से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

केले के छिलके से स्किन की देखभाल

  • चेहरे पर केले का छिलका रगड़ना

यह तरीका स्किन की ड्राइनेस कम करने, पफीनेस घटाने और पिंपल्स की समस्या कम करने में मदद कर सकता है।

कैसे करें: चेहरा धोकर सुखा लें। केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को 5–10 मिनट हल्के हाथों से चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

  • केला फेस मास्क

केले में विटामिन B6, B12, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं।

कैसे करें: आधा केला और उसका छिलका ब्लेंड करें। उसमें एक चम्मच दही, शहद और गुलाब जल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें।

  •  केला स्क्रब

यह नेचुरल स्क्रब डेड स्किन हटाकर त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।

कैसे करें: कटे हुए केले के छिलके में एक-एक चम्मच हल्दी, ब्राउन शुगर और शहद मिलाएं। इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाए रखें और फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

  • केला आई पैच

केले के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के नीचे की सूजन और डार्क सर्कल्स कम करने में सहायक हो सकते हैं।

कैसे करें: छिलके को दो हिस्सों में काटकर कुछ देर फ्रिज में रखें। ठंडे छिलके को अंडर-आई एरिया पर रखें और 20 मिनट बाद हटा दें। इसके बाद अंडर-आई क्रीम लगाएं।

सर्तकता भी जरूरी

विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि हालांकि केला छिलका एक नैचुरल इंग्रेडिएंट है, लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है। इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जलन, एलर्जी या किसी तरह की रिएक्शन हो, तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें। सर्दियों में नेचुरल ग्लो पाने का यह तरीका भले नया न हो, लेकिन सोशल मीडिया के चलते इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *