टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी…15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक की भिड़ंत

India-Pakistan : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार (25 नवंबर) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। वर्ल्ड कप 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

2026 वर्ल्ड कप की बड़ी बातें

इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक मुकाबला खेला जाएगा. इस बार कुल 20 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी. 7 फरवरी से शुरू होने वाला इस टूर्नामेंट का आयोजन 8 (भारत में 5, श्रीलंका में 3) जगहों पर खेला जाएगा. भारत में पांच स्थानों दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई में वर्ल्ड कप मैच होंगे। जबकी श्रीलंका में तीन वेन्यू तय किए गए हैं कोलंबो (प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब), कैंडी। जिसका फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. ICC ने इस बार रोहित शर्मा को टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है.

पहला मैच पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स

टी20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। शुरुआती मैच श्रीलंका में होगा। ICC ने सेमीफाइनल मुकाबलों के वेन्यू पर भी मुहर लगा दी है। पहला सेमीफाइनल कोलकाता तो दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाएगा. फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा हालांकि अगर पाकिस्तान फाइनल में क्वालिफाई करता है, तो खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के बजाय कोलंबो में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

सुपर-8 का फॉर्मेट बरकरार

2024 विश्व कप की तरह इस बार भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी। 4 ग्रुप बनाए गए हैं। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी। सुपर-8 के बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल होगा।

भारत का पूरा लीग शेड्यूल

  • भारत vs USA – 7 फरवरी
  • भारत vs नामीबिया -12 फरवरी
  • भारत vs पाकिस्तान – 15 फरवरी
  • भारत vs नीदरलैंड्स – 18 फरवरी

भारत-पाक मैच का रोमांच फिर लौटेगा

सुरक्षा और राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के सभी मुकाबले श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे। इसी के चलते भारत-पाक मुकाबला भी श्रीलंका के कोलंबो शहर में होगा। 2026 संस्करण में भी दोनों टीमें एक ही ग्रुप में रखी गई हैं। पिछली बार की तरह यह मैच भी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता, तो खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में यह ऐतिहासिक फाइनल क्रिकेट दिग्गजों और फैंस के लिए एक बड़ा इवेंट साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *