Health tips: हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है एक हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम है, जो हार्ट रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाती है. मेडिसिन जहां जरूरी है वही सोने से पहले कुछ ड्रिंक्स को लेने से सुबह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए मददगार साबित होता है.जिससे शरीर को आराम मिलता है
चुकंदर का जूस (Beetroot Juice)
चुकंदर के जूस में पाए जाने वाले नाइट्राइट शरीर को नाइट्रिक ऑक्साइड (Nitric Oxide) उत्पादन करने में सक्षम बनाता है नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड को आराम देता है जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है, रिपोर्ट्स के अकॉर्डिंग हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को रोज चुकंदर का जूस पीना चाहिए. यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर में किए गए रिसर्च में पाया गया कि बुजुर्गो द्वारा चुकंदर का जूस पीने से मुंह में बैक्टीरिया के बदलाव के माध्यम से नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन में वृद्धि हुई, जिससे ब्लड प्रेशर कम हुआ.
कैमोमाइल टी (Chamomile Tea)
कैमोमाइल टी अपनी आरामदायक और शांत करने वाली क्षमता के लिए जाना जाता है, जो स्ट्रेस को कम करने में हेल्प करता है. कई लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का प्राथमिक कारण स्ट्रेस होता है. कैमोमाइल टी का यूज शांतिपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देता है जो आरामदायक नींद के लिए बेहद जरूरी है. नींद को बेहतर बनाने के साथ ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में भी मदद करता है.यह टी कैफीन रहित होता है, इसलिए सोने से पहले आराम करने के लिए एक बेहतर विकल्प है.
दूध (Milk)
कई रिसर्च बताते है कि रेगूलर दूध पीने वाले लोग में सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर रीडिंग दूध न पीने वालों की तुलना में 10 mmHg तक कम होती है.दूध में मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स ब्लड वैसल्स को आराम देने में मदद करते हैं, साथ ही सही संतुलन भी बनाए रखते हैं. सोने से पहले एक गर्म गिलास दूध जरूर लेना चाहिए.हल्दी वाला दूध बिना चुनी के बेहतर विकल्प है.
साइंटिफिकली चुकंदर का जूस, कैमोमाइल टी और दूध को ब्लड प्रेशर कम करने वाले ड्रिंक्स के रूप में हेल्प करते हैं, जो सोने से पहले लेने पर सबसे अच्छा काम करते हैं। इन ड्रिंक्स को अपनी निर्धारित दवाओं, एक संतुलित डाइट और एक्सरसाइज की रोजमरा के साथ मिलाकर, आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते है.