कोहली का लगातार दूसरा शतक, वनडे करियर में 53वीं सेंचुरी से रचा इतिहास

virat kohli century : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया। कोहली ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 90 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इससे पहले उन्होंने रांची में खेले गए पहले वनडे में 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। रायपुर मैच में कोहली ने 38वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने मिडऑन की दिशा में बैकफुट पंच पर एक रन लेकर सेंचुरी पूरी की।

शतक के बाद खास अंदाज में जश्न

शतक पूरा करते ही विराट कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मैदान पर छलांग लगाई और रिंग चूमकर खुशी का इजहार किया। यह विराट कोहली के वनडे करियर का 53वां शतक है, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कुल शतकों की संख्या अब 84 तक पहुंच चुकी है। लगातार दो मैचों में शतक लगाकर उन्होंने एक बार फिर अपनी क्लास और बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *