बिहार में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य…. नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए तीन नए विभाग, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Nitish cabinet : बिहार सरकार ने अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार सृजित करने के अपने बड़े वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तीन नए विभागों के गठन को मंजूरी दे दी गई। इनमें युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल विमानन विभाग शामिल हैं। ये विभाग मौजूदा 45 विभागों के अतिरिक्त बनाए जाएंगे।

2025-30 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

नीतीश सरकार का उद्देश्य है कि वर्ष 2025 से 2030 के बीच राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए कौशल विकास, आधुनिक प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और नए उद्योगों का विकास प्रमुख फोकस होगा।

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग

इस नए विभाग का मुख्य लक्ष्य होगा युवाओं को रोजगारमुखी कौशल प्रशिक्षण देना.उद्योगों की जरूरत के अनुसार मानव संसाधन तैयार करना. रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना

उच्च शिक्षा विभाग

उच्च शिक्षा विभाग के गठन से सरकार का मकसद है,विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में गुणात्मक सुधार,अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा,तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा का विस्तार और युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ाना.

लैंड फॉर जॉब केस मामले में लालू परिवार को दो दिनों की और राहत, अब 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

सिविल विमानन विभाग

बिहार में कई नए हवाई अड्डों का निर्माण और विस्तार हो रहा है। उड़ान योजना के तहत कई छोटे-बड़े एयरपोर्ट प्रस्तावित हैं। अलग सिविल विमानन विभाग बनने के बाद, हवाई अड्डों के विकास में तेजी आएगी,राज्य में औद्योगिक माहौल मजबूत होगा,नए रोजगार सृजित होंगे,राज्य में बने उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और कृषि और ग्रामीण उद्योगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा.सरकार का कहना है कि इन विभागों के गठन से कृषि, पशुपालन, बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, ग्रामीण उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योगों की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था भी मजबूत होगी, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *