Honeymoon destination : शादी के बाद हर कपल चाहता है कि वे कुछ दिन आराम से बिताएं और खूबसूरत जगह पर क्वॉलिटी टाइम गुजारें। ऐसे में अगर आप भी शादी की तैयारी में हैं और बिना ज्यादा खर्च किए इंटरनेशनल हनीमून प्लान करना चाहते हैं, तो इंडोनेशिया का बाली (Bali trip plan) आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आसान वीजा, सस्ते होटल, कम फ्लाइट किराया और प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से बाली भारतीय कपल्स की पहली पसंद बन चुका है।
वीजा ऑन अराइवल से यात्रा होगी आसान
बाली जाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि भारतीय पर्यटकों को वीजा की कोई बड़ी परेशानी नहीं होती। इंडोनेशिया में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। यात्री जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचते हैं, वहीं तुरंत वीजा जारी कर दिया जाता है। सरल प्रक्रिया होने के कारण हनीमून ट्रिप की शुरुआत ही तनावमुक्त होती है।
भारत से बेहतर कनेक्टिविटी, फ्लाइट किराया भी किफायती
भारत से बाली के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी अच्छी है और टिकट की कीमतें भी काफी किफायती रहती हैं। कई बार 8,000 से 9,000 रुपये तक में भी फ्लाइट मिल जाती है। यदि यात्री पहले से प्लानिंग कर लें या ऑफ-सीजन चुनें, तो किराया और भी कम हो सकता है।
संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य भारतीयों को करता है आकर्षित
बाली की संस्कृति भारतीय मूल्यों से काफी मिलती-जुलती है। यहां कई हिंदू मंदिर मौजूद हैं, जिससे भारतीय पर्यटकों को यहां एक अपनापन महसूस होता है। शांत समुद्र तट, खूबसूरत घाटियां और मनमोहक प्राकृतिक नजारे इसे हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। कम बजट वाले कपल्स भी बाली के चुनिंदा स्थानों को कवर कर शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
भारत का दूसरा कशमीर…चंदन के जंगल का क्या है राज जहां12 साल में नीली हो जाती हैं पहाड़ियां ?
सस्ते होटल और भोजन बजट में होगा मैनेज
बाली में होटल की कीमतें स्थान और सीजन के अनुसार बदलती हैं। आम तौर पर एक अच्छे होटल का किराया करीब 4,000 रुपये प्रति रात तक मिलता है। विला या लग्ज़री रिजॉर्ट लेने पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि एडवांस बुकिंग कर लें। भोजन का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं है। दो दिन का खाना लगभग 5,000 रुपये में आराम से मैनेज हो जाता है। इस तरह होटल और फूड बजट आसानी से कंट्रोल में रहता है।
घूमने और एडवेंचर गतिविधियों के सस्ते विकल्प
बाली में कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं ,जैसे माउंट बत्तूर, पुरा बेसाखी मंदिर, नुसा आइलैंड, सिडमिन वैली और कुटा बीच जैसी जगहें हनीमून कपल्स की पहली पसंद रहती हैं। स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, बोटिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां भी यहां बेहद सस्ती हैं। इनका खर्च लगभग 500 से 2,000 रुपये के बीच आता है, जो इसे और भी बजट-फ्रेंडली बनाता है।
क्यों बन रहा है भारतीय कपल्स का फेवरेट?
कम बजट, आसान वीजा, किफायती होटल, सुंदर समुद्री नजारे और एडवेंचर गतिविधियों का कॉम्बिनेशन बाली को एक ऐसा डेस्टिनेशन बनाता है जहां हनीमून यादगार भी होता है और जेब पर बोझ भी नहीं पड़ता। भारतीय कपल्स के लिए यह फिलहाल सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला इंटरनेशनल हनीमून विकल्प बन चुका है।