क्रिसमस और नए साल पर है घूमने का प्लान…पटना में इन जगहों पर फ्री में मिलेगा वेकेशन का पूरा आंनद

Places To Visit In Patna :  क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों में लोग अक्सर पहाड़ों या समुद्र तट पर घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन अगर इस बार आपका बजट थोड़ा कम है और आप ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो पटना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। बिहार की राजधानी पटना में कई ऐसे स्थान मौजूद हैं जो न सिर्फ इतिहास की अनमोल कहानियां समेटे हुए हैं बल्कि बेहद किफायती भी हैं। खास बात यह कि इनमें से कई जगह फ्री में और कूछ जगहों पर 50 रुपये के भीतर घूमी जा सकती हैं।

पटना की वो 5 खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें, जो आपकी क्रिसमस छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं,वो भी बेहद कम बजट में।

पटना संग्रहालय

1917 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान स्थापित पटना म्यूजियम शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ मौर्य, गुप्त और मुगल काल की दुर्लभ मूर्तियां, सिक्के, पांडुलिपियां और कलाकृतियां संरक्षित हैं। दीदारगंज यक्षिणी की प्रतिमा यहां का मुख्य आकर्षण है।

दरभंगा हाउस

पटना विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दरभंगा हाउस का निर्माण 1901 में दरभंगा शाही परिवार ने करवाया था। इसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट चार्ल्स मुंट ने डिजाइन किया था। इसका शानदार परिसर, शाही गलियारे और यहां स्थित काली मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

पटना चिड़ियाघर

संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यहां विभिन्न तरह के वन्यजीव देखने को मिलते हैं। सोमवार को जू बंद रहता है तो आप उस हिसाब से प्लान करें

बापू टावर

शहर के केंद्र में स्थित बापू टावर महात्मा गांधी को समर्पित एक महत्वपूर्ण स्मारक है। यहां गांधी के जीवन, उनके सिद्धांतों, स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न चरणों और अहिंसा की विचारधारा से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है।

सभ्यता द्वार

गंगा तट पर गांधी घाट के पास स्थित सभ्यता द्वार का निर्माण 2018 में किया गया। यह स्मारक बिहार की प्राचीन मौर्य, गुप्त और नालंदा सभ्यताओं का प्रतीक है। रात में रोशनी से जगमगाता यह द्वार बेहद शानदार दिखाई देता है।

शादी के बाद हनीमून के लिए हर कपल्स के विश लिस्ट में होता है यह देश…इतने कम पैसै में हो जाएगी ये शानदार ट्रिप

कम बजट में इतिहास, कला और संस्कृति का ऐसा संगम शायद ही किसी और शहर में मिले। अगर आप इस क्रिसमस और नए साल की छुट्टी में कम खर्च में कुछ अलग और ज्ञानवर्धक घूमना चाहते हैं, तो पटना की ये 5 जगहें आपके टूर लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *