बिहार के लाला ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड….यूथ वनडे में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

Vaibhav Suryavanshi Century : दुबई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (14) ने इतिहास रच दिया. उन्होंने यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव ने मात्र 14 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 2008 में नामीबिया के खिलाफ बनाए गए 12 छक्कों वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

भारत ने जड़ा सबसे बड़ा स्कोर

वैभव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी में 95 गेंदों पर 171 रन ठोके. उन्होंने 56 गेंदों में शतक पूरा किया और अपनी पारी को विस्फोटक अंदाज में आगे बढ़ाते हुए विपक्षी गेंदबाज़ों पर धावा बोल दिया. उनकी इस तूफानी इनिंग की बदौलत भारत ने यूथ वनडे इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर 433 रन खड़ा कर दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 425 रन का था, जिसे ढाका टीम ने पिछले साल स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था.

यूथ वनडे में रचा विश्व रिकॉर्ड

भारतीय पारी में वैभव के अलावा एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने भी शानदार योगदान देते हुए 69-69 रन की अहम पारियाँ खेलीं. टीम ने UAE के सामने 434 रन का विशाल लक्ष्य रखा है. दुबई में हुए इस मुकाबले ने न सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को सुर्खियों में ला दिया है, बल्कि भारतीय अंडर-19 टीम के दमदार प्रदर्शन का भी शानदार उदाहरण पेश किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *