एक दो नहीं कई कारण होते हैं सिनेमा हॉल से बोरिंग और सूनसान एग्जिट के…जानें क्यों होता है ऐसा

Bollywood news : सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का अनुभव अक्सर भव्य होता है। टिकट चेकिंग के बाद जैसे ही दर्शक एंट्री करते हैं, चमकदार लाइट्स, आरामदायक सोफे, पॉपकॉर्न की खुशबू और फिल्मों के बड़े-बड़े पोस्टर उनका स्वागत करते हैं। लेकिन फिल्म खत्म होते ही जब दर्शक बाहर निकलते हैं, तो वही भव्यता अचानक गायब हो जाती है और सामने होते हैं सूनसान, साधारण और बोरिंग कॉरिडोर। यह बदलाव महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि इसके पीछे सिनेमा मैनेजमेंट की सोच और रणनीति काम करती है।

क्राउड कंट्रोल सबसे बड़ी वजह

सिनेमा हॉल की एग्जिट को जानबूझकर साधारण रखा जाता है ताकि फिल्म खत्म होने के बाद दर्शक वहां रुकें नहीं। अगर एग्जिट एरिया को भी एंट्री की तरह आकर्षक बना दिया जाए, तो लोग सेल्फी लेने, बातचीत करने और फिल्म पर चर्चा करने लगेंगे। इससे एग्जिट पॉइंट पर भीड़ लग सकती है, जो अव्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। इसलिए मैनेजमेंट चाहता है कि दर्शक बिना रुके जल्दी बाहर निकल जाएं।

दिमाग को रीसेट करने की साइकोलॉजी

फिल्म देखते समय दर्शक पूरी तरह कहानी की दुनिया में खो जाते हैं। ऐसे में बोरिंग और सादा एग्जिट एक तरह का ‘साइकोलॉजिकल रीसेट’ करता है। यह माहौल दर्शकों को फिल्म की काल्पनिक दुनिया से बाहर निकालकर धीरे-धीरे वास्तविकता में लौटने में मदद करता है। चमक-धमक से दूर यह साधारण रास्ता दिमाग को संकेत देता है कि अब फिल्म खत्म हो चुकी है।

सुरक्षा और इमरजेंसी प्लानिंग

सिनेमा हॉल की एग्जिट आमतौर पर बैकसाइड में होती है और उसे चौड़ा रखा जाता है। इसका मकसद किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में दर्शकों को तेजी से बाहर निकालना है। सुरक्षा कारणों से इन जगहों पर महंगी सजावट या लाइटिंग नहीं की जाती, ताकि रास्ता हमेशा खुला और व्यवस्थित रहे।

बिजनेस लॉजिक भी अहम

फिल्म खत्म होने के बाद दर्शकों से सिनेमा हॉल को कोई अतिरिक्त कमाई नहीं होती। न पॉपकॉर्न बिकता है और न ही टिकट। ऐसे में एग्जिट एरिया को सजाने पर खर्च करना मैनेजमेंट को फायदे का सौदा नहीं लगता। इसलिए निवेश सिर्फ उन्हीं जगहों पर किया जाता है, जहां दर्शक पैसे खर्च करते हैं।

अगले शो की तैयारी

फिल्म खत्म होते ही ऑडिटोरियम की सफाई शुरू करनी होती है ताकि अगला शो समय पर शुरू हो सके। मैनेजमेंट चाहता है कि दर्शक जल्द से जल्द बाहर निकलें। बोरिंग एग्जिट इस काम को आसान बना देता है, क्योंकि वहां रुकने की कोई वजह नहीं होती।

बोरिंग एग्जिट के पीछे की वजह

कुल मिलाकर, सिनेमा हॉल का बोरिंग एग्जिट दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा, मनोविज्ञान और बिजनेस चारों के संतुलन है। अगली बार जब आप फिल्म देखकर उस सादे कॉरिडोर से गुजरें, तो समझिए कि यह भी आपके मूवी एक्सपीरियंस का ही एक सोचा-समझा हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *