Hijab Controversy Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कथित कोशिश को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले पर अब भाजपा नेता मैथिली ठाकुर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा कि इस विषय में मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया बयान ही सबसे अधिक सटीक जानकारी देगा।
मैथिली ठाकुर ने क्या कहा
मैथिली ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस पर खुद जो बोलेंगे, वही ज्यादा सटीक जानकारी होगी। आजकल लोग फोन पर वीडियो देखकर अपने-अपने नजरिए से उसे समझते हैं। हर व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार चीजों को देखता और समझता है, इसलिए मैं इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहूंगी।
पाकिस्तान पहुंचा हिजाब मामला…नीतीश कुमार के खिलाफ तीन राज्यों में FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
नीतीश के हरकतों पर राजनीतिक हलकों में चर्चा
भाजपा नेता के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां विपक्ष इस मुद्दे को मुख्यमंत्री की गरिमा और संवेदनशीलता से जोड़कर देख रहा है, वहीं सत्तापक्ष के नेता इसे संदर्भ से हटकर फैलाया गया विवाद बता रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.