ग्रीन टी के फायदे तो है… लेकिन डिटॉक्स और एनर्जी के लिए कहीं आप तो नहीं कर रहे अपना ये नुकसान

Green Tea Side Effects : आजकल ग्रीन टी को फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा माना जा रहा है. वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक, इसके कई फायदे गिनाए जाते हैं. लेकिन क्या ग्रीन टी हर किसी के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि जरूरत से ज्यादा सेवन से इसके नुकसान भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं ग्रीन टी के फायदे, नुकसान और सही मात्रा क्या होनी चाहिए.

ग्रीन टी के प्रमुख फायदे

  • वजन घटाने में मददगार

ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है. यही कारण है कि वजन घटाने वालों में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है.

  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

ग्रीन टी में कैटेचिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और समय से पहले बूढ़ा होने से रोकते हैं.

  • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है.

  • ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक

ग्रीन टी टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करती है.

  • दिमाग को रखे एक्टिव

ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और L-theanine एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने में मदद करते हैं.

  • इम्युनिटी को मजबूत बनाए

ग्रीन टी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है.

ग्रीन टी के नुकसान

  • ज्यादा सेवन से एसिडिटी

खाली पेट या अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से गैस, जलन और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है.

  • नींद में बाधा

ग्रीन टी में कैफीन होता है. रात के समय इसका सेवन अनिद्रा की समस्या बढ़ा सकता है.

  • आयरन की कमी का खतरा

खाने के साथ ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन के अवशोषण में रुकावट आ सकती है.

  • लो ब्लड प्रेशर की समस्या

कुछ लोगों में ग्रीन टी ब्लड प्रेशर को जरूरत से ज्यादा कम कर सकती है, जिससे चक्कर आने की आशंका रहती है.

  • गर्भावस्था में सावधानी जरूरी

गर्भवती महिलाओं को ग्रीन टी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. डॉक्टर की सलाह के बिना इसे पीना नुकसानदायक हो सकता है.

ग्रीन टी पीने का क्या है सही तरीका

ग्रीन टी पीने का सबसे सही तरीका है कि दिन में 2 से 3 कप से ज्यादा न पिएं और खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचें इसके साथ साथ रात में या सोने से पहले भी इसका सेवन न करें.कुल मिलाकर देखें तो ग्रीन टी अगर सीमित मात्रा और सही समय पर पी जाए तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *