भाईजान देने वाले हैं फैंस को ‘बैटल ऑफ गलवान’ का तोहफा… सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर रिलीज होगी टीजर !

Salman Khan birthday : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले सलमान खान टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में बतौर होस्ट भी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में सलमान का नाम शुमार है, जिनकी आने वाली फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं.

कब है सलमान खान का जन्मदिन

27 दिसंबर का दिन सलमान खान और उनके चाहने वालों के लिए खास माना जा रहा है. दरअसल, इस दिन अभिनेता अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. हर साल सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को किसी न किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद रहती है. अक्सर इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्मों का पोस्टर, टीजर या फिर कोई अहम घोषणा की जाती है.

कब रिलीज होगा बैटल ऑफ गलवान

इस बार भी सलमान खान के जन्मदिन को लेकर बड़ी चर्चा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाईजान अपने 60वें बर्थडे पर फैंस को इस फिल्म से जुड़ा खास तोहफा दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 27 दिसंबर को बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह टीजर फिल्म से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा विजुअल अपडेट होगा, जिसमें दर्शकों को कहानी की पहली झलक देखने को मिल सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि टीजर कल दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच रिलीज हो सकता है.

जन्मदिन पर सबसे बड़ा सरप्राइज

बैटल ऑफ गलवान का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है. फिल्म बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति की भावना को दर्शाती है. सलमान खान के साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. खास बात यह है कि फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है और खुद सलमान खान ही इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिलहाल फैंस सलमान खान के जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़े इस संभावित टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर टीजर रिलीज होता है, तो यह सलमान खान के 60वें जन्मदिन का सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *