बिहार विधानसभा में इस तारीख से शुरू होगा बजट सत्र…नीतीश कैबिनेट की बैठक में आयोजन को स्वीकृति

Nitish Cabinet Meeting : बिहार विधानसभा और विधान परिषद का बजट सत्र आगामी 2 फरवरी से शुरू होगा, जो 25 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान नीतीश सरकार का वार्षिक बजट वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सदन में पेश करेंगे. मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र के आयोजन को लेकर प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब यह प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा. राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद बजट सत्र की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

कैबिनेट की स्वीकृति के बाद राज्यपाल को भेजा जाएगा प्रस्ताव

बजट सत्र के दौरान सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं को सदन के पटल पर रखेगी. वहीं विपक्ष की ओर से सरकार की नीतियों और खर्च को लेकर तीखे सवाल उठने की भी पूरी संभावना है. सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद की बैठकों में विधायी कार्यों के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी होगी, जिस पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी रहेंगी. ये भी पढ़ें : खर्मास खत्म होते ही 16वीं यात्रा पर निकलेंगे CM नीतीश कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *