चित भी अपनी, पट भी अपनी…UGC के नए नियमों पर BJP कर रही दो नावों की सवारी !

UGC rules : यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस जारी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर भी इस मुद्दे पर विरोधाभासी सुर सामने आ रहे हैं. खास बात यह है कि यह विरोध और समर्थन एक ही परिवार से जुड़ा हुआ है.

यूजीसी के नए नियमों को लेकर असहमति

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दोनों बेटे यूजीसी के नए नियमों को लेकर अलग-अलग रुख अपनाए हुए हैं. एक ओर उनके बड़े बेटे करणभूषण सिंह, जो वर्तमान में कैसरगंज से सांसद हैं, उन संसदीय समितियों में शामिल रहे हैं जिनका यूजीसी के नए नियमों के निर्माण में अहम योगदान रहा. वहीं दूसरी ओर, छोटे बेटे प्रतीकभूषण सिंह, जो गोंडा सदर सीट से विधायक हैं, इन नियमों के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे हैं.प्रतीकभूषण सिंह के हालिया बयानों से यह संकेत मिला है कि वे यूजीसी के नए नियमों को लेकर असहमति रखते हैं और इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. उनके बयान ऐसे समय सामने आए हैं जब इन नियमों को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक समूहों में पहले से ही नाराज़गी देखी जा रही है.

राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय

गौरतलब है कि सांसद करणभूषण सिंह स्वयं उस संसदीय समिति के सदस्य रहे हैं, जिसने यूजीसी के इन नए नियमों को तैयार करने में भूमिका निभाई थी. ऐसे में एक ही परिवार के दो जनप्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे पर अलग-अलग रुख राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. यूजीसी के नए नियमों को लेकर यह मामला अब सिर्फ नीतिगत बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पार्टी के भीतर मतभेद और राजनीतिक संतुलन की चुनौती के रूप में भी देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *