आर्थिक विकास दर में बिहार देश से आगे… आज सदन में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

Bihar Budget LIVE : बिहार के लिए आज का दिन बेहद अहम है. नीतीश कुमार सरकार आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी. बजट प्रस्तुति की जिम्मेदारी राज्य के वित्त मंत्री बीजेंद्र यादव के हाथों में होगी. इस बार बिहार का बजट आकार लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने की संभावना है. सरकार का फोकस इस बजट में युवा, महिला और किसान वर्ग पर रहने की उम्मीद जताई जा रही है. कृषि क्षेत्र के लिए नई योजनाओं के ऐलान के संकेत मिल रहे हैं, वहीं महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई लोकलुभावन घोषणाएं बजट का हिस्सा बन सकती हैं.

बिहार देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य

बजट से पहले राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जा चुकी है. आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, बिहार देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बनकर उभरा है. वैश्विक महामारी और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के बाद बनी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राज्य की विकास दर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की आर्थिक विकास दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है.

बिहार की दूसरी बड़ी खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

वर्तमान मूल्य पर बिहार की आर्थिक विकास दर 13.1 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय आर्थिक विकास दर 9.8 प्रतिशत है. आर्थिक सर्वेक्षण में यह भी संकेत दिया गया है कि आने वाले वर्षों में राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार बजट के जरिए किन क्षेत्रों को कितनी प्राथमिकता देती है और क्या यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *