सिनेमा लवर्स के लिए फरवरी में लव स्टोरीज वाला रोमांस…आपके मूवी डेट के लिए परफेक्ट है बॉलीवुड की तैयारी

Valentine date movies : वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ फरवरी का महीना सिनेमाघरों में रोमांस और इमोशन से भरने जा रहा है. यंग लव स्टोरी से लेकर एक्शन-ड्रामा और आइकॉनिक फिल्मों की वापसी तक, मूवी डेट प्लान करने वालों के लिए इस बार कई बड़े विकल्प मौजूद हैं. हाल ही में ओ रोमियो भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. ‘ओ रोमियो’ की रिलीज के बाद दर्शकों की नजर अब उन फिल्मों पर टिकी है, जिनका नाम आईएमडीबी की रियल-टाइम पॉपुलैरिटी लिस्ट में शामिल है. यह सूची IMDb पर फिल्मों और सीरीज के पेजव्यूज के आधार पर तैयार की जाती है.

  • टॉक्सिक

सूची में पहले स्थान पर सुपरस्टार यश की एक्शन फिल्म ‘टॉक्सिक’ है. इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन और स्टाइल से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस में खासा उत्साह है.

  • धुरंधर: द रिवेंज

दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी. इसका पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

  • अस्सी

तीसरे स्थान पर तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ है. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

  • द पैराडाइज

चौथे स्थान पर राघव जुयाल की तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ है. इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी.

  • लव इंश्योरेंस कंपनी

पांचवें स्थान पर तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ है. इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है. हालांकि, इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है.

यानी फरवरी और मार्च के बीच रिलीज होने वाली इन फिल्मों से सिनेमाघरों में रोमांस, एक्शन और इमोशन का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा. अब देखना होगा कि दर्शक इन फिल्मों को कितना प्यार देते हैं और बॉक्स ऑफिस पर किसका जादू चलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *