Bhojpuri News : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और गायिका डिंपल सिंह इन दिनों अपने हालिया बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. टीवी रियलिटी शो द 50 से बाहर होने के बाद उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह(Pawan Singh) को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी है.
कथित अफेयर की चर्चाओं किया सिरे से खारिज
शो से एलिमिनेशन के बाद मीडिया से बातचीत में डिंपल सिंह ने पवन सिंह को धोखेबाज बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अपने और पवन सिंह के कथित अफेयर की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पवन सिंह एक शादीशुदा इंसान हैं और मैं कभी भी किसी शादीशुदा शख्स के साथ रिश्ते में नहीं रह सकती. इस बयान के साथ उन्होंने दोनों के बीच किसी भी प्रकार के प्रेम संबंध से इनकार किया. डिंपल सिंह ने अपनी नाराजगी की वजह भी स्पष्ट की. उनके अनुसार, शो में भाग लेने से पहले उन्होंने पवन सिंह से समर्थन की अपेक्षा की थी, लेकिन उनकी ओर से कोई सपोर्ट वीडियो जारी नहीं किया गया. डिंपल ने कहा कि वे पवन सिंह की अच्छी दोस्त रही हैं और उनके साथ कई सुपरहिट गानों में काम कर चुकी हैं, बावजूद इसके उन्हें समर्थन न मिलना निराशाजनक रहा. उन्होंने कहा कि जब भी उनसे मिलूंगी, उन्हें धोखेबाज कहूंगी.
अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में पवन सिंह
जहां एक ओर डिंपल सिंह ने पवन सिंह के प्रति नाराजगी जताई, वहीं उन्होंने अन्य भोजपुरी कलाकारों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और निरहुआ समेत कई कलाकारों ने उनके समर्थन में वीडियो जारी किए. डिंपल ने विशेष रूप से खेसारी लाल यादव को अपना सच्चा शुभचिंतक बताया.
उधर, पवन सिंह भी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है. हाल ही में सुलह की संभावनाओं के बीच पवन सिंह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कोर्ट में पेश नहीं हुए, जबकि ज्योति सिंह अदालत में मौजूद रहीं. फिलहाल, डिंपल सिंह के बयानों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.