Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच अब यह सवाल उठने लगा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इसी बीच Rashtriya Janata Dal (RJD) की ओर से नीतीश कुमार को बड़ा राजनीतिक ऑफर दिया गया है.
क्या है राजद का ऑफर
RJD विधायक Bhai Virendra ने बयान देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री पर पद छोड़ने का कोई दबाव है तो उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए और अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस लड़ाई में नीतीश कुमार के साथ खड़ी है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर किसी दबाव में आपसे मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा जा रहा है तो आप लड़ाई लड़िए. हम आपके साथ हैं और हर संभव समर्थन देने को तैयार हैं.
बीजेपी पर साधा निशाना
अपने बयान में भाई वीरेंद्र ने Bharatiya Janata Party (BJP) पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही उन्होंने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि आज के समय में कुछ ताकतें ही तय करती हैं कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या मंत्री कौन बनेगा. इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है.
सीमांचल दौरे के बाद बढ़ी चर्चाएं
इन चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar हाल ही में सीमांचल क्षेत्र के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की, सरकार की योजनाओं की समीक्षा की और अपने कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई. वहीं खबर यह भी है कि उनके बेटे Nishant Kumar जल्द ही बिहार के 38 जिलों का दौरा कर सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीति और गर्म होने की संभावना है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. क्या Janata Dal (United) (JDU) के पास ही मुख्यमंत्री पद रहेगा या BJP इस पद पर दावा करेगी, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में स्थिति और साफ हो सकती है.