Bihar New Governor Syed Ata Hasnain : सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल Syed Ata Hasnain ने शनिवार को बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली. वे राज्य के 43वें राज्यपाल होंगे. उन्हें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस Sangam Kumar Sahoo ने राजभवन स्थित लोक भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री Nitish Kumar समेत राज्य सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
सैन्य सेवा के बाद अब राजनीतिक नेतृत्व
करीब 40 वर्षों तक Indian Army में सेवा दे चुके सैयद अता हसनैन अपने रणनीतिक नेतृत्व और सुरक्षा मामलों की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं. अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने विशेष रूप से Jammu and Kashmir में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. उनके नेतृत्व में सेना द्वारा कई सामाजिक पहलें शुरू की गईं, जिनमें युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम शामिल थे. इन पहलों का उद्देश्य कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना रहा.
सेवानिवृत्ति के बाद भी सक्रिय भूमिका
सेना से रिटायर होने के बाद भी हसनैन राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों से जुड़े रहे. उन्हें National Disaster Management Authority (NDMA) का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अहम निर्णयों में योगदान दिया.
बिहार में मुस्लिम राज्यपाल
इससे पहले 25 दिसंबर 2024 को Arif Mohammad Khan को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. उनके रूप में राज्य को करीब 26 वर्षों बाद मुस्लिम समुदाय से राज्यपाल मिला था. इससे पहले A. R. Kidwai 1998 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे. अब सैयद अता हसनैन की नियुक्ति के साथ राज्य को एक बार फिर मुस्लिम समुदाय से राज्यपाल मिला है.