Chennai super kings : IPL 2026 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले Chennai Super Kings ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया. रविवार को चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में आयोजित Roar 2026 फैन इवेंट के दौरान फ्रेंचाइजी ने अपने पहले Hall of Fame का अनावरण किया. इस खास मौके पर टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों Suresh Raina और Matthew Hayden को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया.
रैना का CSK में स्वर्णिम योगदान
चिन्ना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना 2008 से 2021 तक CSK का अहम हिस्सा रहे. उन्होंने टीम को 2010, 2011, 2018 और 2021 में IPL खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रैना ने Champions League Twenty20 में भी CSK को 2010 और 2014 में जीत दिलाने में योगदान दिया, जिसमें 2014 में उन्हें Player of the Tournament चुना गया. CSK के लिए 4,687 रन बनाने वाले रैना फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 33 अर्धशतक भी लगाए.
मैथ्यू हेडन का दमदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन 2008 से 2010 तक CSK के लिए खेले. वे 2010 में टीम के खिताबी अभियान का हिस्सा थे. हेडन ने 2009 सीजन में 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी, जिससे वे CSK के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए कुल 1,107 रन बनाए.