MS Dhoni on Retirement : आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले Chennai Super Kings ने रविवार को अपने फैंस के लिए एक खास इवेंट आयोजित किया, जिसमें टीम के दिग्गज कप्तान MS Dhoni ने एक बार फिर अपने बयान से माहौल बना दिया.
रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें
M. A. Chidambaram Stadium में आयोजित इस फैन इवेंट के दौरान धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक भी आईपीएल खेल सकते हैं. उनके इस बयान ने स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया. इवेंट में शामिल अभिनेता Sivakarthikeyan ने धोनी से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और लंबे समय तक खेलते रहें. इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
धोनी के इस बयान के बाद पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.