BCCI New Rules for IPL : BCCI ने Indian Premier League 2026 सीजन के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. जिसको लेकर चर्चा जारी है. नए नियम को लेकर विशेषज्ञों की राय है कि इसका सीधा असर टीमों की प्रैक्टिस, खिलाड़ियों की दिनचर्या और मैच डे प्रबंधन पर पड़ेगा. हालांकि BCCI का कहना है कि इन नियमों का मकसद टूर्नामेंट को अधिक प्रोफेशनल, संतुलित और निष्पक्ष बनाना बताया जा रहा है.
क्या हैं नई गाइडलाइन्स?
- मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक
अब कोई भी टीम मैच के दिन प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी. इससे खिलाड़ियों को आराम और रिकवरी का समय मिलेगा, साथ ही मैच डे को अधिक अनुशासित बनाया जाएगा.
- प्रैक्टिस मैचों की सीमा तय
टीमों को दो से अधिक प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति नहीं होगी. इसका उद्देश्य खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव कम करना और चोट के जोखिम को घटाना है.
- नेट प्रैक्टिस साझा नहीं होगी
हर टीम अपने अलग नेट्स का इस्तेमाल करेगी. इससे रणनीतियों की गोपनीयता बनी रहेगी और विपक्ष को तैयारी का अंदाज़ा नहीं मिलेगा.
- होम पिच पर पहले से रोक
होम टीम के पहले मैच से चार दिन पहले उस पिच पर ट्रेनिंग पूरी तरह बंद रहेगी. इससे पिच की गुणवत्ता और निष्पक्षता बनाए रखने में मदद मिलेगी.
- अलग-अलग प्रैक्टिस पिच
हर टीम के लिए अलग प्रैक्टिस पिच निर्धारित की जाएगी, जिससे किसी टीम को अतिरिक्त फायदा न मिले.
- खिलाड़ियों के साथ परिवार/दोस्तों की यात्रा पर रोक
खिलाड़ी अब अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल नहीं कर सकेंगे. यह कदम बायो-सिक्योरिटी, अनुशासन और फोकस बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
- LED बोर्ड के पास बैठने पर प्रतिबंध
मैदान के किनारे LED विज्ञापन बोर्ड के पास खिलाड़ियों के बैठने पर रोक लगा दी गई है, ताकि सुरक्षा और प्रसारण में कोई बाधा न आए.
क्या होगा असर?
इन नए नियमों से टीमों की रणनीति और तैयारी के तरीके में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खिलाड़ियों को अधिक आराम मिलेगा, जिससे प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. पिच और सुविधाओं के उपयोग में पारदर्शिता बढ़ेगी और टीमों के बीच लेवल प्लेइंग फील्ड भी सुनिश्चित हो सकेगा. हालांकि, कुछ नियम जैसे परिवार के साथ यात्रा पर रोक, खिलाड़ियों के निजी जीवन को प्रभावित कर सकते हैं. BCCI के नए नियम को और अधिक पेशेवर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा हैं. हालांकि यह भी देखना होगा कि टीमें इन नियमों के अनुसार खुद को कैसे ढालती हैं और इसका मैदान पर क्या असर पड़ता है.