बढ़ती गर्मी के बीच 26–28 मार्च को बारिश और आंधी का अलर्ट..जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Bihar weather update : बिहार में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है.

पिछले 24 घंटे का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में बिहार का मौसम शुष्क बना रहा. इस दौरान सबसे अधिक तापमान कैमूर में 34.5°C दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान पश्चिमी चंपारण और सिवान में रिकॉर्ड किया गया.

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C रहेगा. फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. आज बारिश की संभावना नहीं है. वहीं 26 मार्च को बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं. फिलहाल बिहार में गर्मी का असर बढ़ रहा है, लेकिन 26 से 28 मार्च के बीच मौसम अचानक बदल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *