Bihar Board 10th result : बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट…81.79% छात्र पास

Bihar Board matric result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 के मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं.

15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिया परीक्षा

बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड कायम किया है. इस साल मैट्रिक परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस वर्ष सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है. दोनों ने 500 में से 492 अंक (98.4%) प्राप्त किए.

पास प्रतिशत और प्रदर्शन

इस वर्ष कुल 12,35,743 छात्र सफल हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा. इसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों से लगभग 3% अधिक रहा. इस बार 6,01,390 छात्र पास हुए है तो 6,34,353 छात्राएं पास हुए हैं. इस बार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच राज्य के 1762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह लगातार आठवां साल है जब बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *