बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म…सहमति पर औपचारिक ऐलान बाकी, जानें किसके नाम पर लगी मुहर ?

Bihar Next Chief Minister : बिहार के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार अब नाम को लेकर ज्यादा कन्फ्यूजन नहीं बचा है, लेकिन अंतिम मुहर पार्टी नेतृत्व द्वारा ही लगाई जाएगी.

शपथ ग्रहण की तैयारी तेज

सूत्रों के मुताबिक खरमास समाप्त होने के बाद 15 तारीख को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इससे पहले भी संकेत मिले थे कि 18 तारीख से पहले बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी इस शपथ ग्रहण समारोह को बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में पेश करना चाहती है. खबर है कि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री Narendra Modi के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है.

क्या सम्राट चौधरी होंगे अगला चेहरा?

राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि Nitish Kumar और भाजपा नेतृत्व के बीच हुई बातचीत में इशारों-इशारों में Samrat Choudhary के नाम पर सहमति बनती दिखी है. बताया जा रहा है कि जब भाजपा के संभावित चेहरे पर चर्चा हुई तो संकेत उसी दिशा में गया. सम्राट चौधरी का नाम इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि भाजपा लगातार उन्हें आगे बढ़ा रही है. साथ ही नीतीश कुमार के साथ उनकी बेहतर राजनीतिक समझ और तालमेल भी सामने आया है. ऐसे में भाजपा और जदयू के बीच सहमति की संभावना जताई जा रही है.

स्टार प्रचारक सूची से मिला खास संकेत

हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में बिहार से प्रमुख रूप से केवल सम्राट चौधरी का नाम शामिल किया गया है. वहीं Mangal Pandey और Nitin Nabin अन्य जिम्मेदार भूमिकाओं में हैं. इस सूची को भी राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार भाजपा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों और दावेदारी वाले पोस्ट पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं. नेताओं को साफ कहा गया है कि वे खुद को सीएम उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट न करें. हालांकि इन सभी संकेतों के बावजूद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं मानी जा रही है. भाजपा का इतिहास चौंकाने वाले फैसलों का रहा है. कई राज्यों में पार्टी ने अंतिम समय में ऐसे चेहरों को मुख्यमंत्री बनाया है जिनकी पहले चर्चा तक नहीं थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *