भारत सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को नियुक्त किया अगला नौसेना प्रमुख…राजा सुब्रमणि बने नए CDS

Indian Navy Chief : भारत सरकार ने देश की सैन्य नेतृत्व व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए वाइस एडमिरल Krishna Swaminathan को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख (Chief of Naval Staff) नियुक्त किया है. वह 31 मई 2026 को वर्तमान नौसेना प्रमुख का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे. उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा.वर्तमान में वाइस एडमिरल स्वामीनाथन Western Naval Command के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं. भारतीय नौसेना में उनके लंबे और उत्कृष्ट अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

1987 में नौसेना में हुए थे शामिल

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था. वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं. उन्होंने National Defence Academy, खडकवासला से शिक्षा प्राप्त की है.इसके अलावा उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के Joint Services Command and Staff College और अमेरिका के United States Naval War College से भी उच्च सैन्य शिक्षा हासिल की है. वे College of Naval Warfare से भी जुड़े रहे हैं. नौसेना प्रमुख के रूप में वाइस एडमिरल स्वामीनाथन पर भारतीय समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक मजबूती और नौसेना के आधुनिकीकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भारतीय नौसेना नई तकनीकों और सामरिक क्षमताओं को और मजबूत करेगी.

सरकार ने राजा सुब्रमणि को बनाया नया CDS

सरकार ने सैन्य नेतृत्व में एक और बड़ा बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल N. S. Raja Subramani (रिटायर) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि कार्यभार संभालने की तिथि से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे. वर्तमान CDS Anil Chauhan 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इन नियुक्तियों से भारत की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और रक्षा तैयारियों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *