लोकसभा चुनाव लड़ रहीं पार्टियों के चुनाव चिन्हों की कितनी जानकारी है ? जानिए बिहार में BSP का सिम्बल क्या है?

लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पहले दो चरणों में मतदान सम्पन्न भी हो चुके हैं। अगले पाँच चरण में होने वाले मतदान के लिए राजनैतिक पार्टियां जनता को अपने पक्ष में करने के प्रयास कर रही है।

लोगों को नहीं मालूम है पार्टियों के चुनाव चिन्ह

पिछले दिनों एक बड़े नेता के जनसभा में जब मीडिया ने जन सभा में उपस्थित लोगों से पार्टियों की पहचान और चुनाव चिन्हों के बारे में पूछा तो कुछ मतदाताओं ने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके अलावा कुछ लोगों ने गलत जानकारी दी।

ये पार्टी लड़ रही हैं लोकसभा चुनाव

क्या आप जानते हैं है बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ रही पार्टियों के चुनाव चिन्ह क्या है? नहीं तो हम आपको बता रहें हैं ,बिहार में जो प्रमुख राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं उसका चुनाव चिह्न क्या है?

NDA गठबंधन

  • बीजेपी- कमल- 17 सीट
  • जेडीयू- तीर-16 सीट
  • एलजेपी(R)- हेलिकॉप्टर- 5 सीट
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा-सिलेंडर-1 सीट
  • हम- कराही- 1 सीट

INDIA गठबंधन

  • आरजेडी-लालटेन-23 सीट
  • कांग्रेस- हाथ- 9 सीट
  • वीआईपी- लेडीज पर्स- 3 सीट
  • माले- तीन तारा-3 सीट
  • सीपीआई- हसुआ बाली- 1 सीट
  • सीपीएम- हसुआ हथौड़ी- 1 सीट

अन्य

  • बीएसपी- हाथी- 39
  • AIMIM- पतंग- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *