सीएसके की वायरल ‘स्टे बैक’ पोस्ट ने इंटरनेट पर लगाईं अटकलें, क्या आखिरी होगा MS Dhoni का आईपीएल क्रिकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार, 12 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक घोषणा की। सीएसके ने पोस्ट को कैप्शन दिया, सुपरफैन्स से अनुरोध है कि खेल के बाद वहीं रुकें! आपके लिए कुछ खास आने वाला है!। जिसके बाद चेन्नई की यह स्टे बैक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया। लोगों ने अनुमान लगाया कि यह कैश-रिच लीग में MS Dhoni के भविष्य के बारे में एक घोषणा हो सकती है।

चेन्नई की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

चेन्नई की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई और प्रशंसकों के बीच भारी अटकलें लगने लगीं, जिनमें से अधिकांश ने टिप्पणी की कि आज धोनी आईपीएल से भी सन्यास ले लेंगे क्योंकि यह घरेलू मैदान पर उनका अंतिम आईपीएल 2024 लीग गेम है। हालाँकि, कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह कैश-रिच लीग में MS Dhoni के भविष्य के बारे में एक घोषणा हो सकती है।

MS Dhoni कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

यदि सीएसके प्लेऑफ मुकाबले में जगह बनाने में विफल रहता है तो यह चेन्नई में धोनी के लिए अंतिम आईपीएल मैच हो सकता है। और वो धोनी संन्यास की घोषणा करने का फैसला कर सकते हैं।

26 मई को खेला जाएगा आईपीएल 2024 का फाइनल

प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की दौड़ में बने रहने के लिए गत चैंपियन के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण है।सीएसके फिलहाल 12 मैचों के बाद छह जीत और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।एक हार उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल देगी और उन्हें अपने अंतिम लीग चरण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।गौरतलब है कि IPL 2024  का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई में खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *