कुंडा का कूंडा खोलने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया 24 के रण में किसका साथ देंगे और किसका नहीं इसपर सस्पेंश बरकरार है। कौशाम्बी सीट पर जनसत्ता दल लोकतंत्रिक पार्टी ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालही में राजा भैया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की लेकिन फिर साथ पर साधी चुप्पी साथ ली। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल हैं लोकसभा चुनाव में भैया BJP साथ होंगे।
रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर छठे चरण में मतदान होना है। ऐसे में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। यहां की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुलाकात के बाद से खबरें हैं कि राजा भैया बीजेपी का साथ देंगे। इन खबरों के बीच एक न्यूज चैनल से बात करते हुए रघुराज प्रताप सिंह ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और अपनी पार्टी की रणनीति को लेकर बड़े खुलासे किए।
कैसी रही गृह मंत्री से मुलाकात ?
राजा भैया ने कहा कि 10 सालों की सरकार में पहली बार अमित शाह से मुलाकात हुई और काफी अच्छी रही है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि ये कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बीजेपी के साथ 24 के रण में जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में हमारा बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं हो सका था। लेकिन इस बार क्या करना है, इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। उनके मन में क्या है। उसे लेकर चर्चा होगी उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही राजा भैया ने ये भी कहा कि वहीं गठबंधन के साथ जाने का समय बीत चुका है।
राजपूतों का वोट BJP के लिए संकट ?
इन बयानों से इतना साफ है कि राजा भैया या तो बीजेपी को समर्थन देंगे या फिर किसी को भी नहीं देंगे। वहीं जिस हिसाब से राजपुत समाज का वोटर बीजेपी से नाराज है ऐसे में राजा भैया बीजेपी को राजपुतों का वोट कैसे दिलाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि हमें सबसे ज्यादा सर्वणों का वोट मिलते हैं।
BJP का समर्थन करेंगे ?
गौरतलब है कि कौशाम्बी सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई थी और यहां से राजा भैया की पार्टी की ओर से किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है तो ऐसे में माना जा रहा है कि प्रतापगढ़ सीट पर भी राजा भैया किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं करेंगे। बीजेपी ने कौशाम्बी से विनोद सोनकर को मैदान में उतारा है, ऐसे में राजा भैया बीजेपी का समर्थन करते हुए दिखाई दे सकते हैं।