bihar news : राजनीति में परिवारवाद का आरोप कुछ नया नहीं हैं। पहले भी था और आगे भी इसकी संभावना काफी हैं। भारतीय राजनीति में परिवारवाद का आरोप अगर किसी पार्टी या नेता पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता हैं तो वो हैं बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी RJD और उनके सुप्रीमों लालू यादव पर। मंच कोई भी हो लेकिन जब चर्चा परिवार वाद की होती हैं तो लालू यादव ट्रेंड करते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला।
bihar news : नीतीश का लालू यादव पर निजी हमला
छात्र राजनीति से लालू यादव के करीबी रहें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लालू यादव पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री कुमार ने परिवारवाद पर लालू यादव को घेरते हुए इस कदर भावनाओं में बह गए की आरजेडी सुप्रीमों पर निजी हमले करने से भी नहीं झिझके। मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि बताइये तो ,कोई इतना बच्चा पैदा करता है? एक बेटे की चाह में 9-9 बच्चे पैदा कर लिये।लालू यादव को एक बेटा नहीं हो रहा था तो नौ नौ बच्चा पैदा कर लिये और अब उनको दिन रात नेता बनाने में लगे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भी हाजीपुर के एक रैली में लालू यादव पर हमला करते हुए कहा था कि जिन्हें अपने बेटे की चिंता रहती है वो आपके बच्चों की क्या चिंता करेंगे।
लालू के परिवारवाद पर पहले भी हो चुके हैं हमले
हालांकि यह पहली बार नहीं हैं जब लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगा हैं। आरजेडी सुप्रीमों पर सिर्फ राजनीतिक मंचों से नहीं बल्कि सरकारी कागजों में भी यह आरोप लगें हैं। फिलहाल लालू यादव पर चल रहे 7 ऐसे मुकदमे हैं जिस पर ना सिर्फ लालू यादव दोषी हैं। बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी इसमे आरोपी हैं। इन आरोपों में कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मामले हैं। इन आरोपों में लालू यादव यादव ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन की रिश्वत ली थी।