World News : मध्य एशियाई देश में विदेशी छात्रों के खिलाफ व्यापक हिंसा के मद्देनजर भारत ने शनिवार को अपने नागरिकों, विशेष रूप से Kyrgyzstan में रहने वाले छात्रों को घर के अंदर रहने और बिश्केक में अपने दूतावास के साथ लगातार संपर्क में रहने के लिए निर्देश दिया है। बिश्केक में भारतीय दूतावास ने छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया और उन्हें घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। भारतीय दूतावास द्वारा यह सलाह तब जारी किया गया हैं। जब जब कई सोशल मीडिया रिपोर्टों में किर्गिस्तान की राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के खिलाफ व्यापक हिंसा का दावा किया जा रहा हैं।
Kyrgyzstan में विदेशी छात्रों पर भीड़ क्यों कर रही है हमला?
पाकिस्तान दूतावास के अनुसार, सोशल मीडिया पर स्थानीय किर्गिज़ और मिस्र के छात्रों के बीच हाथापाई का एक वीडियो सामने आने के बाद हिंसा भड़क उठी। 13 मई को शूट किया गया यह वीडियो शुक्रवार को ऑनलाइन वायरल हो गया। इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया रिपोर्टों में कम से कम तीन पाकिस्तानी छात्रों की मौत का दावा किया गया है। हालाँकि, पाकिस्तान सरकार ने ऐसी किसी भी हताहत की जानकारी से इनकार किया है। कुछ अन्य असत्यापित रिपोर्टों में भी विदेशी छात्रों पर बलात्कार और हमले का दावा किया गया। हालाँकि, इन आरोपों के बारे में कोई प्रामाणिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
कहां हो रहे हैं हमले?
हिंसक भीड़ ने किर्गिज़ राजधानी और उसके आसपास मेडिकल विश्वविद्यालयों के छात्रावासों और परिसरों को निशाना बनाया है। इन छात्रावासों में बड़े पैमाने पर भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी छात्र रहते हैं। वर्तमान में लगभग 15,000 भारतीय छात्र किर्गिस्तान में पढ़ रहे हैं। हालाँकि, बिश्केक में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या फिलहाल अज्ञात है।