Bihar Phase 5 Voting : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सोमवार को आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश की कुल 49 सीटों पर मतदान हुआ हैं। इस चरण में बिहार की पांच सीटों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में भी मतदान हुआ है। इस चरण में सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की रोहिणी आचार्य, इसी सीट से बीजेपी के राजीव प्रताप रूढ़ी हाजीपुर सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान और आरजेडी के शिवचंद्र राम मैदान में हैं। इस चरण में सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में 58.10% तो सबसे कम मधुबनी में 52.50% मतदान हुए ।
सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में
पांचवे चरण के वोटिंग के लिए प्रदेश में 49 लाख 99 हजार 627 पुरुष, 45 लाख 11 हजार 259 महिला और 300 थर्ड जेंडर सहित कुल 95 लाख 11 हजार 186 वोटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ साथ प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में 1214 और ग्रामीण इलाकों में 8219 पोलिंग स्टेशन समेत कुल 9 हजार 433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में पांचवें चरण में 75 पुरुष और 5 महिलाएं सहित कुल 80 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Bihar Phase 5 Voting : बिहार में सुबह 9 बजे तक 5 सीटों पर 8.86% voting
- हाजीपुर-8%
- सारण-9%
- मधुबनी-9.11%
- मुजफ्फरपुर-9.33%
- सीतामढ़ी-9.49%
बिहार में सुबह 11 बजे तक 21.70 फीसदी वोटिंग
- सीतामढ़ी- 20.70%
- मधुबनी- 22.37%
- मुजफ्फरपुर-22.45%
- सारण-20.75%
- हाजीपुर-17.36%
बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.62% मतदान
- सीतामढ़ी- 35.01%
- मधुबनी- 33.57%
- मुजफ्फरपुर- 37.80%
- सारण- 33.67%
- हाजीपुर- 33.10%
दोपहर 3 बजे तक 43.54% मतदान
- सीतामढ़ी- 45.19%
- मधुबनी- 43.77%
- मुजफ्फरपुर- 49.99%
- सारण- 46.13%
- हाजीपुर- 44.59%
Bihar Phase 5 Voting : बिहार में 5 सीटों पर शाम छह बजे तक कुल 55.85% वोटिंग
- सीतामढ़ी – 57.55%,
- मधुबनी – 52.50%,
- मुजफ्फरपुर – 58.10%
- सारण – 54.50%
- हाजीपुर – 56.84%