Chhapra : मतदान में धांधली के आरोप में भाजपा, राजद कार्यकर्ताओं के बीच गोलीबारी में एक की मौत, इलाके में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद

बिहार के Chhapra में लोकसभा चुनाव के बीच दो समूहों के बीच राजनीतिक दुश्मनी को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत के बाद भारी हंगामा मच गया। नगर थाना क्षेत्र में भिखारी चौक के पास मंगलवार की सुबह चुनाव संबंधी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Chhapra मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हालांकि मामले के मुख्य आरोपी रमाकांत सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोलंकी छपरा में बीजेपी नेता हैं. मृतक के समर्थकों ने उनके शव के साथ भिखारी चौक की ओर पैदल मार्च शुरू किया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए क्योंकि पुलिस ने उन्हें शव ले जाने से बार-बार रोकने की कोशिश की। घटना के बाद शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने इलाके में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। हालांकि,अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके के स्कूलों के स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को उनके मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर अपने बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा है।

Chhapra में कैसे भड़का विरोध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को पांचवें चरण में छपरा में वोटिंग के दौरान लालू यादव की बेटी के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचने पर बीजेपी और आरएलडी नेताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर वोटों में धांधली का आरोप लगाया। हालाँकि उसके बाद मामला सुलझा लिया गया था लेकिन मंगलवार को फिर से झड़पें शुरू हो गईं।

घटना स्थल पर प्रशासन की मुस्तैदी

स्थिति को संभालने के लिए छपरा के डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी के बाद पूर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *