राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने Lok Sabha election results 2024 को लेकर विश्वास व्यक्त किया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों में एक और जीत की ओर अग्रसर हैं। अपने दलीलों को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मौजूदा सरकार के प्रति जनता में कोई खास असंतोष नहीं है और न ही कोई मजबूत विकल्प है। ऐसे मुझे लगता हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए वापसी कर रही है। हालांकि उन्होंने चुनाव में जीत के आंकड़ों को लेकर कहा कि बीजेपी को पिछले चुनाव के समान संख्याएं मिल सकती हैं या पार्टी उसमें थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
आम लोग ना तो नाराज हैं और ना ही उनके पास विकल्प हैं : प्रशांत किशोर
एक मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव में बीजेपी के प्रति आम लोगों में न तो खासा निराशा है और न ही विपक्ष के रूप में एक मजबूत विकल्प। ज्ञात हो कि 2014 के चुनावों के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ काम कर चुके प्रशांत किशोर के अनुसार, मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 2024 के चुनाव में 2019 की 303 सीटों के बराबर या उससे भी अधिक जीत मिलने की संभावना है। प्रशांत ने कहा कि लोगों में निराशा और अधूरी आकांक्षाएं हो सकती हैं, लेकिन मोदी के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश नहीं है। इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हमें बुनियादी बातों पर ध्यान देना चाहिए। अगर मौजूदा सरकार और उसके नेता के खिलाफ आम लोगों में गुस्सा है, तो संभावना है कि चाहे कोई विकल्प हो, लोग उन्हें वोट देने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन अब तक, हमने ऐसा नहीं सुना है।
400 पार बीजेपी का नैरेटिव : प्रशांत किशोर
भाजपा के 370 सीटों के लक्ष्य के बारे में किशोर ने कहा कि 272 सीटें हासिल करना, बहुमत का आंकड़ा, सरकार बनाने के लिए प्राथमिक फोकस होता है। लेकिन उन्होंने इस विचार को इस चुनाव में खारिज कर दिया है। इसके बदले उन्होंने अलग नैरेटिव सेट किया हैं। जिसमें पार्टी ने 370 और गठबंधन ने 400 पार की बात कही हैं। ऐसे में अगर बीजेपी 275 सीटें जीतती है, तो उसके नेता यह नहीं कहेंगे कि हम सरकार नहीं बनाएंगे क्योंकि हमने दावा किया था कि हम 370 जीतेंगे। इसलिए यह देखना जरूरी हैं कि एनडीए को बहुमत का आंकड़ा 272 मिल रहा है या नहीं। बाकी राजनीति और बकवास चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं हैं कि अनुमानित सीटों की संख्या कम होने से भाजपा की शासन करने की क्षमता में बाधा आएगी।
विपक्ष के बयान पर पलटवार
ज्ञात हो कि Lok Sabha election results के लिए प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हालिया बयानों के बाद आई है, जिन्होंने इंडिया ब्लॉक की जीत और मोदी सरकार को हटाने का भरोसा जताया था। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि चुनाव के प्रत्येक चरण के साथ, यह स्पष्ट हो जाता है कि मोदी सरकार बाहर जा रही है।