विपक्ष ने देश के लिए कुछ नहीं किया…हम आपके साथ मिलकर काम करेंगे : नीतीश का NDA नेता के रूप में मोदी को समर्थन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता के रूप में बीजेपी समेत सभी घटक दलों के नेताओं ने नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना। इससे पहले नेता चयन के लिए संसद भवन में एकत्र हुए, तो जनता दल यूनाइटेड (यू) के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि वह और उनकी पार्टी हमेशा सरकार के साथ रहेंगे।

मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें : नीतीश

उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी पीएम मोदी साथ मिलकर काम करेंगे। आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे… हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।

विपक्ष पर निशाना

बिहार के सीएम ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने देश और राज्य के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा, विपक्ष ने कुछ नहीं किया है। मुझे लगता है कि अगली बार जब आप (मोदी) सत्ता में आएंगे, तो वे इस बार जितनी सीटें नहीं जीत पाएंगे।

NDA के शीर्ष नेताओं का पीएम को समर्थन

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेन्द्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा , जिसका समर्थन उनकी पार्टी के सहयोगियों अमित शाह और नितिन गडकरी के साथ-साथ NDA के शीर्ष नेताओं ने भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *